Business News

आईकोर ने दीपक बथेजा को मुख्य डिजिटल अधिकारी और ग्रुप सीआईओ घोषित किया

Business Wire India

उत्पाद, जनता और सेवाओं के बीच प्रवाह में अंतःस्थापित, अंतरराष्ट्रीय प्रबंध वाली सेवा प्रदाता, आईकोर ने एलान किया कि उसने दीपक बथेजा को अपना मुख्य डिजिटल अधिकारी और ग्रुप सीआईओ बनाने की घोषणा की है।

अपनी नई भूमिका में बथेजा डिजिटल रणनीति, टेक्नालॉजी परिचालन और आईकोर के डाटा समाधानों तथा एनालिटिक्स प्रैक्टिस का नेतृत्व करने के लिए जिम्मेदार हैं। आईकोर की टेक्नालॉजी सेवाओं और समाधानों के लिए वे अनुसंधान और विकास, नवीनता तथा उत्पाद विकास का भी नेतृत्व करेंगे।

आईकोर के सीईओ हर्टमट लिबेल ने कहा, “डिजिटल बदलाव उद्योग को बाधित कर रहा है, कारोबारी मॉडल बदल रहा है और उत्पादों व सेवा ग्राहकों की सहायता के लिए नए तरीके तैयार कर रहा है।”

“विश्व विख्यात संस्थाओं के लिए प्रौद्योगिकी के नेतृत्व वाले बदलाव तैनात करने में दीपक अग्रणी हैं। अगली पीढ़ी की कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई), ऑटोमेशन, बीपास (BPaaS) मंच और अन्य अग्रणी टेक्नालॉजी तैयार करने के उनके अनुभव आईकोर की सहायता करेंगे इसमें कोई शक नहीं है और ग्राहक केंद्रित डिजिटल बदलाव में हमारे क्लाइंट अग्रणी हैं।”

बथेजा एक जाने-माने इनोवेटर हैं जिन्होंने एआई का विकास किया है और उसे आगे बढ़ाया है, मशीन लर्निंग (एमएल), नेचुरल लैंग्वेज प्रोसेसिंग (एनएलपी) और ऑटोमेशन प्लैटफॉर्म को डिजिटाइज किया है तथा बिजनेस मॉडल में बदलाव किए हैं।

बथेजा इंटरैक्शंस से आईकोर में आ रहे हैं। वहां ईवीपी, टेक्नालॉजी और सीआईओ के रूप में वे एआई पेशकशों के विकास और विस्तार के लिए जिम्मेदार थे। इसके अलावा, कंपनी के अनूठे स्पीच एंड लैंग्वेज प्लैटफॉर्म पर भी नजर रखते थे। 

इससे पहले, उन्होंने सदरलैंड ग्लोबल सर्विसेज के सीटीओ के रूप में काम किया जहां वे मिशन के लिहाज से अहम ग्लोबल टेक्नालॉजी ऑपरेशंस चलाते थे, पुरस्कारप्राप्त ऑटोमेशन टेक्नालॉजी पेश की और कारोबार को डिजिटाइज किया और कंपनी की बौद्धिक संपदा पहुंच का विस्तार किया। बथेजा अन्य के अलावा डेलोआईट, यूनिसिस और सन गार्ड में वरिष्ठ पदों पर रह चुके हैं।

बथेजा ने कहा, “आईकोर से जुड़कर मैं बहुत उत्साहित हूं। कंपनी ने स्वामित्व वाली टेक्नालॉजी और एनालिटिक समाधानों की अच्छी बुनियाद तैयार की है तथा मैं आईकोर के ग्राहकों के साथ साझेदारी करके उत्साहित हूं ताकि उनके सपोर्ट इकोसिस्टम में बदलाव लाकर और उनकी डिजिटल यात्रा को गति देकर उन्हें उनके कारोबारी उद्देश्य हासिल करने में सहायता कर सकूं।”

बथेजा को ढेरों पुरस्कार मिले हैं और उद्योग के प्रकाशनों तथा संस्थानों से मान्यता भी। इंफॉर्मेशन वीक पत्रिका की ओर लगातार चार वर्षों तक उन्हें टेक्नालॉजी एनैबल्ड बिजनेस ट्रांसफॉर्मेशन के लिए शिखर के 250 एक्जीक्यूटिव में से एक के रूप में मान्यता मिलती रही है। उनके पास इलेक्ट्रॉनिक्स में स्नातक की डिग्री है और डिस्ट्रीब्यूटेड कंप्यूटिंग में एमएस डिग्री। 

आईकोर के बारे में

आईकोर अकेली अंतरराष्ट्रीय प्रबंध वाली सेवा प्रदाता है जो उत्पाद, जनता और सेवाओं के बीच प्रवाह में अंतःस्थापित है। ग्राहक हासिल करने से लेकर स्थायी रीसाइकिलिंग तक। 18 देशों में 40,000 कर्मचारियों के साथ हम दुनिया के कई सबसे जाने-माने ब्रांड के साथ साझेदारी करते हैं ताकि आफ्टर मार्केट प्रोडक्ट और ग्राहक सपोर्ट समाधान डिलीवर किए जा सकें जिसका विस्तार ग्राहक मूल्य श्रृंखला में कस्टमर केयर और प्राप्य प्रबंध से उत्पाद डायगनोस्टिक और रीपेयर सेवाओं तक है। पुरस्कार जीतने वाली हमारी टेक्नालॉजी, हमारे संभारतंत्र और एनालिटिक्स प्लैटफॉर्म हमारे लिए ब्रांड इंटरैक्शंस को मापने, निगरानी करने और विश्लेषण, कारोबारी प्रक्रियाओं को बेहतर करने और परिचालन कार्यकुशलता हासिल करना संभव करते हैं जिससे ग्राहकों और उत्पाद जीवनचक्र के बीच हमारे साझेदारों के लिए उत्कृष्ट नतीजे हासिल होते हैं।

स्रोत रूपांतर businesswire.com पर देखें: https://www.businesswire.com/news/home/20170621005292/en/
 
संपर्क :
आईकोर
रॉबर्ट बर्के, 727-369-0057
robert.burke@iqor.com